अतुल्य चंबल – धार्मिक पर्यटन पर बनी एक बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री

अतुल्य चंबल – धार्मिक पर्यटन पर बनी एक बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री

आज़ाद पत्रकार न्यूज। मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अतुल्य चंबल नामक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है। इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग चंबल संभाग के भिंड, मुरैना और श्योपुर में हुई थी। इसमें चंबल क्षेत्र के उन मंदिरों और देवालयों को चुना गया है जो ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं इनकी स्थापत्य कला भी बेजोड़ है।

यह डॉक्यूमेंट्री मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग और मार्गदर्शन में बनाई गई है। तीन जिलों के उन बीस मंदिरों पर विशेष ध्यान दिया गया है जो धार्मिक पर्यटक और अंतराष्ट्रीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। चंबल के खूबसूरत क्षेत्रों को भी इसमें शूट किया गया।संभाग के पत्रकारों ओर आम जनता के सहयोग से बनी यह डॉक्यूमेंट्री प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी।

मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी जी ने चंबल संभाग में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी बताया है उन पर फिल्माया गया साक्षात्कार भी अति महत्वपूर्ण है।ड्यूमेंट्री के निर्माता अरुण शर्मा ने बताया कि हम मध्य प्रदेश के उन सभी ऐतिहासिक ,धार्मिक ओर स्थापत्य कला की दृष्टि के महत्व वाले सभी मंदिरों और देवालयों पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे।श्री अरुण शर्मा ने बताया कि अभी इसमें संभाग के शनिचरा, काकानमठ ,बटेश्वरा, दाऊजी मंदिर, बिहारी जी, नागेश्वर मंदिर, पार्वती माता मंदिर, जाट खेड़ा, तोरी के गणेश , वनखण्डेश्वर, डॉ हनुमान जैसे अनेकों मंदिरों पर विशेष रूप से फिल्मांकन किया गया है।इसकी स्क्रिप्ट अरुण शर्मा ने लिखी है, निर्देशन अमिता शर्मा जी ने किया हैं स्थानीय कलाकार आस्था श्रीवास्तव और रुबीना शर्मा ने भी विशेष कलाकार की भूमिका निभाई है। आकाशवाणी रेनबो के श्री संतोष राव ने अपनी आवाज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *