
आज़ाद पत्रकार न्यूज। जलज बेदी। बरेली। निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसदों के जंतर-मंतर की ओर बढ़ने के दौरान उन्हें रोके जाने के विरोध में बरेली कांग्रेस ने चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के नीचे काला दिवस मनाया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में आयोजित सभा का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।सभा को संबोधित करते हुए दिनेश दद्दा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विपक्ष की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाब मांगने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया और उनके साथ बल प्रयोग किया गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ कथित बल प्रयोग का मामला केवल विपक्ष का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़ा गंभीर विषय है।
कांग्रेस ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताते हुए सरकार से विपक्ष की आवाज सुनने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाब देने की मांग की।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, कांग्रेस उसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहे नेताओं को रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।एडवोकेट मुजम्मिल राजा ने कहा कि भाजपा सरकार पर संविधान में विश्वास न रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को जनता के मूल मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और युवाओं से जुड़े सवालों पर सरकार को अपनी उपलब्धियों और वादों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार देने की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा , डॉ. हरीश गंगवार , इं. ज़ीशान अफरीदी , ज़ोया नजमी , रमेश श्रीवास्तव् ,आशीष रुस्तम, एडवोकेट , तीर्थ मधुकर, मोहम्मद ज़की , योगेश जोहरी , जीतेन्द्र बाबू , सुरेश दिवाकर , कमरुल सैफ़ी , डॉ. लिटिल गुप्त , सुमित कठेरिया , नरेंद्र यादव , तबरेज़ खान , उल्फत सिंह कठेरिया , जहिरउद्दीन मुन्ना , देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव् , मुकेश बाल्मीकि , राकेश शर्मा, मोहम्मद शाहिद खान , मोहिद सिद्दीकी, प्रभात गिरी गोस्वामी, मुजामिल हुसैन एवं राकेश सकसेना आदि मौजूद रहे । A News Report By Jalaj Bedi – Sub Editor Aazad Patrakar News

