
आज़ाद पत्रकार न्यूज (जलज बेदी)- दिनांक 18 मई 2026 को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की मूल्य वृद्धि एवं कामर्शियल व पांच किलो गैस सिलेंडर के दामों में की गई बेतहासा बढ़ोत्तरी के विरोध में चौधरी चरण सिंह पार्क, कचहरी के निकट एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता से जुड़े असली मुद्दों पर पर्दा डालने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव के दौरान सरकार लगातार यह दावा करती रही कि देश में किसी भी वस्तु की कमी नहीं है और विश्व में कहीं भी युद्ध या संकट होने से भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार यह भी कहती रही कि देश के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं तथा जनता को पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव समाप्त होते ही सरकार ने अपना “असली चेहरा” दिखाना शुरू कर दिया और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व कमर्शियल एवं पांच किलो गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल जनता को भ्रमित करना और किए गए वादों को पूरा न करना रह गया है।

दिनेश दददा ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता था, तब भी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम कम नहीं किए। आज जब जनता को राहत देने की आवश्यकता थी, तब सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि जो सरकार जनता को लगातार नुकसान पहुंचाने का कार्य करती है, वह अधिक समय तक सत्ता में नहीं रह सकती। राजाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी सरकार को जनता का शोषण नहीं करने देगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पेट्रोल, डीजल और पांच किलो गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली जातीं, तब तक कांग्रेस पार्टी का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करता रहेगा।
मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, इं. जीशान अफरीदी,डा. हरीश गंगवार,एड.मो.नदीम, शबनम मलिक, फिर्दोष खान, फरहीन बानो, जोया रानी,तबस्सुम खान, निशा खान, विनोद कुमार, रमेश श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, , सुरेश दिवाकर, एम0के0 घोष, मोहम्मद कासिम, जितेंद्र बाबू, अल्फा सिंह कठेरिया, मनोज शर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव, एम. एच. खान, रमेश तिवारी, आशीष रुस्तम, साजिद अब्बासी, पीयूष सिंह, सौरभ भाई, सद्दाम हुसैन, शाकिर सकलेनी, रईस मियां, नबी हसन, शोराब भाई एवं अमजद खान आदि मौजूद रहे।

