
जलज बेदी। आज़ाद पत्रकार न्यूज़। बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर जोरदार धरना प्रदर्शन हुआ जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने करी संचालन पंडित राज शर्मा ने किया ।
ज़िला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर जोरदार धरना प्रदर्शन हुआ उसके बाद नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस जन चौकी चौराहा पर पहुंचे और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूका वहां पर जोरदार नारेबाजी करी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग करी । चारों ओर एक ही शोर ज्ञानेश कुमार को हटाओ एवं वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंज रहे थे। पुतला दहन से पूर्व महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा आज पूरी तरह से भाजपा और चुनाव आयोग का पर्दाफाश हो चुका है जिस तरह से चुनाव आयोग ने निर्णय लिए उनके निर्णय पर उन्हीं के सहायक चुनाव अधिकारियों ने आपत्ति जताई आज जब विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी ने चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाने की मांग करी तो उसका जवाब देने के लिए भाजपा के नेता और प्रवक्ता आगे आये इससे यह स्पष्ट हो गया की चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा लिए गए निर्णयो का पूरा लाभ भाजपा को मिल रहा था उन्होंने कहा भाजपा इतना अहंकारी हो चुकी है कि जब भी उससे कोई सवाल किया जाता है तो सवाल पूछने वाले को अपमानित किया जाता है लोकतंत्र में पारदर्शिता , निष्पक्षता बहुत ही जरूरी है और सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है आज देश का युवा , देश का अन्नदाता किसान ,व्यापारी ,बेरोजगार नौजवान सभी परेशान है सरकार की नीतियां सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली होती है आम जनता से उसको कोई मतलब नहीं है आने वाली चुनावो में निश्चित ही एक बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा जिसकी आहट अभी से सुनाई देने लगी हैं ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा आज विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी के कुशल नेतृत्व में लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है आज प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई के लगातार बढ़ने से लोगों के अंदर घबराहट पैदा हो चुकी है सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ कर सत्ता के अहंकार में डूबी हुई हैं ।जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलेनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को उसके कामकाज का करारा जवाब देगी आज भाजपा सरकार संविधान ,लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है और यह सरकार वोट चोरी के मुद्दे पर जिस तरह से चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है लेकिन देश और प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश ददद एडवोकेट ने कहा कि आज वोट चोरी का मुद्दा पूरे देश में एक प्रमुख मुद्दा बन चुका है जिसको लेकर पूरा विपक्ष एक है और पूरा देश चुनाव आयोग से सवाल पूछ रहा है लेकिन उसका कोई भी उत्तर उसको नहीं मिल पा रहा है। उपस्थित कांग्रेस जनो मे निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष असलम चौधरी, हेमेनदर शर्मा एडवोकेट, जिया उर रहमान, राजन उपाधाय, राजाराम साहू, मुज्जमिल रजा एडवोकेट, ,डा हरीश गंगवार,तबरेज खान , पाकिजा खान, नजमी खान जोया, उमेश आर्य, परभात गिरी गोस्वामी,,राकेश सक्सेना, डा मेहंदी हसन ,उल्फत सिंह कठेरिया, तीरथ मधुकर, साहिब सिंह, सुखविंद्र सिंह, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, जुनैद हसन एडवोकेट, जफरूददीन मुनना पारषद , मासटर छोटे लाल , कमरूददीन सैफी, अकरम सैफी, मोईद सिददीकी , तारिक शहजाद , फीरोज खान, राकेश राठौर, प्रोफेसर अलाउद्दीन खान आदि शामिल हुए।
A Report By – Jalaj Bedi – Aazad Patrakar News

