
Aazad Patrakar News, Jalaj Bedi, India गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई।

विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी बातों को खारिज नहीं किया और इससे जुड़े सबूत मांगे।राहुल ने कहा कि विपक्ष राष्ट्रपति को सबूत मुहैया कराएगा। विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी नेता सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और सीजेआई सूर्यकांत को ज्ञापन सौंपेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय समेत दस नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।राष्ट्रपति को सौंपेंगे सबूत- राहुल गांधीराष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची है। गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों को खारिज नहीं किया और चुनावों में गड़बड़ियों के संबंध में सबूत पेश करने को कहा। राहुल ने बताया, ”हमने उनसे कहा कि चुनाव दर चुनाव यह चोरी की गई है। हमने जो सबूत जुटाए हैं, उन्हें राष्ट्रपति जब भी चाहेंगी, सौंप दिया जाएगा।” राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हुआ कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की बातों को स्वीकार किया।बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए- खड़गेखड़गे ने मीडिया से कहा कि विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”हम वोट चोरी के बारे में बताने के लिए राष्ट्रपति के पास गए थे… हमने उनसे आग्रह किया कि ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।”

