CBSE Board Exam 2022 बरेली के 21 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कोविड गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होंगी।जिसमें दसवी और बारहवीं कक्षा के करीब 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं।

बरेली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की टर्म दो की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल के 7,446 और बारहवीं के 5846 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं।
बोर्ड के उच्चाधिकारियों को मानना था कि अगर किसी भी टर्म की परीक्षा संक्रमण के कारण बाधित होती हैं तो एक ही टर्म की परीक्षा को आधार मानकर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अगर दोनों टर्म की परीक्षाएं सकुशल हो गईं तो दोनों परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम से परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई ने टर्म-1 की परीक्षा नबंवर-दिसंबर संपन्न हो चुकी हैं। अब दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से प्रस्तावित हैं।
बिशप कोनार्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल, आर्मी स्कूल, ब्रज भूषण लाल पब्लिक स्कूल अलखनाथ रोड, सेंट फ्रांसिस कांवेंट स्कूल, अल्मा मातेर, पद्मावती एकेडमी, सेक्रेड हार्ट्स, मिशन एकेडमी, एमआरएस पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल्स, एसआर इंटरनेशनल, ब्रज भूषण लाल पब्लिक स्कूल पीलीभीत रोड, मिशन पब्लिक स्कूल नवाबगंज, हैंद्रा पब्लिक स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय इफ्को, केंद्रीय विद्यालय एनईआर इज्जतनगर, केंद्रीय विद्यालय आइवीआरआइ इज्जतनगर, वुडरो स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, कृष्णा पब्लिक स्कूल में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं हाेंगी।
AAZAD PATRAKAR NEWS NETWORK

