राहुल गांधी के जन्मदिन पर एक बार फ़िर कांग्रेस का विशाल रोजगार मेला। हज़ारों बेरोजगारों को मिली नौकरी

राहुल गांधी के जन्मदिन पर एक बार फ़िर कांग्रेस का विशाल रोजगार मेला। हज़ारों बेरोजगारों को मिली नौकरी

आज़ाद पत्रकार न्यूज। राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले में करीब 30 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया। इस मेले में 150 से अधिक निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित यूथ कांग्रेस के मेगा रोजगार मेले में करीब 150 निजी कंपनियों ने भाग लिया। इनमें टाटा अलायंस, फ्लिपकार्ट, जिप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिटाची और अर्बन क्लैप जैसी कंपनियां शामिल रहीं। मेले के लिए करीब 30 हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जबकि 9 हजार से अधिक युवाओं ने मौके पर रजिस्ट्रेशन कराया 7 हजार से ज्यादा लोगों को मिली जॉब। आयोजकों के मुताबिक विभिन्न कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू लिए और 7 हजार से अधिक उम्मीदवारों को मौके पर ही जॉब लेटर सौंपे गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को कंपनियों के एचआर विभाग ने अगले चरण के इंटरव्यू के लिए भी आमंत्रित किया। मेगा रोजगार मेले पर क्या बोले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि देश के युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि युवा कांग्रेस रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पहल रोजगार, न्याय और जवाबदेही अभियान का हिस्सा है। रोजगार मेले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें सचिन पायलट, सुखविंदर सिंह रंधावा और देवेंद्र यादव सहित कई नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *