Live: पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया हिरासत में

Live: पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया हिरासत में

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से पीएम आवास तक मार्च निकाला. इसके बाद राहुल गांधी-प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसद प्रधानमंत्री आवास के करीब ही धरने पर बैठ गए।

आज़ाद पत्रकार न्यूज। नई दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की, लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘हम कल छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने उनके घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस कराना चाहती है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए इस्तीफा देना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों की मांगों को सुनें. अखिलेश यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों की मांगों को सुनें। आखिर वे उनकी मांगें क्यों नहीं मान रहे हैं?”कांग्रेस ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया है.कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में आरोप लगाया कि “दिल्ली पुलिस ने राहुल जी, प्रियंका जी और हम सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *