
आज़ाद पत्रकार न्यूज। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर IYC ने मेगा रोजगार मेला आयोजित किया. 3,500 से अधिक युवाओं को इस दौरान रोजगार मिला. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजना हुआ जिसमें 161 से अधिक कंपनियों ने लिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में “मेगा रोजगार मेला 2025” का आयोजन किया. यह कार्यक्रम न केवल एक भव्य आयोजन था, बल्कि युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक सार्थक और ठोस पहल भी सिद्ध हुआ.रोजगार मेले में करीब 8,500 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,500 का इंटरव्यू हुआ. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि 3,500 से अधिक युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इसके अलावा, कई युवाओं को कंपनियों द्वारा दूसरे राउंड के लिए भी आमंत्रित किया गया है.


