
पुंछ (जम्मू कश्मीर) नेता प्रतिपक्ष राहुल ने पाकिस्तानी गोलाबारी से बुरी तरह प्रभावित इलाकों का दौरा किया, राहुल ज्यादातर सभी पीड़ित परिवारों से घर जाकर मिले उनकी पीड़ा की साझा किया, गोलाबारी में हुए नुकसान की जानकारी ली और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का वायदा भी किया, राहुल गांधी ने पुंछ के एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करके प्यार बांटा बच्चों का साहस बढ़ाया और उन्हें खूब पड़ने और निडर रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

पाकिस्तानी गोलाबारी से जिस गुरूद्वारे को नुकसान पहुंचा था राहुल ने वहां जाकर भी सबका दर्द साझा किया।पहलगाम हमले के बाद यह राहुल गांधी का जम्मू कश्मीर का दूसरा दौरा था। पीड़ित परिवार राहुल गांधी के दौरे से बेहद ख़ुशी महसूस कर रहे थे और उन्हें लगा कि हम अकेले और असहाय नहीं हैं।


