Bareilly News : कारोबारियों को सरकार के साथ की जरूरत, सिरदर्द है कुतुबखाना पुल, जाने प्रमुख समस्याएं

Bareilly News : कारोबारियों को सरकार के साथ की जरूरत, सिरदर्द है कुतुबखाना पुल, जाने प्रमुख समस्याएं

Bareilly News चुनाव के बाद इस विधानसभा की प्रमुख समस्याओं के समाधान की उम्मीद लोगों को है।जिसके लिए उन्होंने फिर से भरोसा जताया है और अरूण कुमार को फिर से चुना है। जल भराव कुतुबखाना पुल आदि ऐसे कुछ समस्याए है जिनका जनता समाधान चाहती है।

बरेली, बरेली विधानसभा की प्रमुख समस्याओं की बात करें तो यहां के कारोबारियों को सरकार के साथ की जरूरत है।व्यापारियों के विरोध के चलते सिरदर्द बना है कुतुबखाना पुल। शहर में शामिल गावों को विकास की जरूरत है। जल भराव बड़ी समस्या हैं।आइए जानते है क्यों चाहिए कारोबारियों को सरकार का साथ…।

कुतुबखाना पुल बना है सिरदर्द, विरोध में व्यापारी

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुतुबखाना पर फ्लाईओवर को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए टेंडर भी किया जा चुका है, लेकिन दो महीने बाद भी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इसका कारण यहां के व्यापारियों द्वारा इसका विरोध है। व्यापारी किसी भी सूरत में पुल नहीं बनना देना चाहते हैं, लेकिन इस पुल से जाम की बड़ी समस्या से निजात पाई जा सकती है।

शहर में है जलभराव की बड़ी समस्या

स्मार्ट हो रहे शहर में जलभराव की बड़ी समस्या है। यहां बारिश में अब भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। निचले इलाकों में घरों में भी पानी घुस जाने से दिक्कत होती है। इस समस्या से हजारों लोगों को प्रभावित होना पड़ता है। संजय नगर, हजियापुर के तमाम लोगों को पलायन करना पड़ता होता है।

क्या कहते है यहां के लोग

शहर में जगह जगह सड़कों की हालत खस्ता है। जनकपुरी में घरों के बराबर में काम्प्लेक्स और दुकानें बन गयी हैं। जहां गाड़ियों की पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लोग देर रात तक यहां गाड़िया खड़ी कर मौजमस्ती करते हैं, ऐसे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।- अक्षय शर्मा, प्रापर्टी डीलर, जनकपुरी

मारवाड़ी गंज में नालों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। यही कारण है कि थोड़ी ही बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है। नगर निगम की ओर से नियमित सफाई हो तो ऐसी दिक्कत नहीं होगी। अब हमें नया जनप्रतिनिधि मिला है तो उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।- कपिल मोदी

मैं अलखनाथ मंदिर के सामने रहता हूं। शहर विधायक एक बार यहां आकर सड़क का हाल देख लें। लोगों का इस सड़क पर चलना दूभर हैं। आय दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। शहर विधायक से उम्मीद है कि वह यहां लोगों की समस्या का निवारण कराएंगे।- कुणाल ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *